उद्यमिता (एन्टरप्रीनियोरशिप) को एक करियर के रूप में अपनायें - शर्मा
तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न
राजस्थान कन्स्लटेन्सी ओरगनाइनाइजेशन लिमिटेड जयपुर की ओर से हुआ आयोजन
जोधपुर 19 मार्च। नेशनल साइन्स एण्ड टेक्नाॅलोजी एन्टरप्रीनियोरशिप डेवलपमेन्ट बोर्ड नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग तथा राजस्थान कन्स्लटेन्सी ओरगनाइनाइजेशन लिमिटेड जयपुर एवं मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय सभागार में चल रहे तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया।
स्किल डेवलपमेन्ट एण्ड ट्रेनिंग के हेड देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में विज्ञान एवं तकनीक विषय के अंतिम वर्ष के विद्याथियों को स्वरोजगार के बारे में तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई। उन्होंने साइन्स एण्ड टेक्नाॅलोजी के विद्यार्थियों से कहा कि वे उद्यमिता (एन्टरप्रीनियोरशिप) को एक करियर के रूप में अपनाये ताकि वर्तमान में फैली बेरोजगारी खत्म हो और विद्यार्थी खुद अपने सुनहरे भविष्य के लिए अपने पैरों पर खड़े होकर दूसरों को रोजगार देने वाले बनें।
कैम्प में स्किल प्रशिक्षक गौरव ने शिविर में प्रतिभागियों को मोटिवेशनल वर्कशाॅप से लाभान्वित किया। इस शिविर का उद्देश्य विज्ञान विषय से जुड़े विद्यार्थियों की भविष्य की चिंता एवं उनके तनाव को कम करते हुए उन्हें निजी क्षेत्रों में विशेषकर उद्यमिता क्षेत्र से रोजगार उपलबध कराना है।
प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद अमीन ने जानकारी दी कि गत चैदह मार्च से सोलह मार्च तक चलने वाले इस कैम्प में विज्ञान संकाय के अंतिम वर्ष के 75 छात्र-छात्राओं को कैम्प में उद्यमिता को लेकर विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों की ओर से चर्चा की गई।
समारोह में विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट पद्मश्री अख्तरूल वासे एवं यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार अनवर अली खान ने भी अपने सम्बोधन में छात्राओं को कभी हार न मानने व कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। समारोह में पूर्व सोसायटी वरिष्ठ सदस्य हनीफ लोहानी सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद अमीन ने किया। धन्यवाद सोसायटी के अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी ने दिया।