Home > Latest News / अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्वान की डो प्रतियोगिता में मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के मोहम्मद आबिद मोयल ने जीता कांस्य पदक जोधपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, मौलाना आजाद विवि में ऐतिहासिक उपलब्धी पर खुशी की लहर

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्वान की डो प्रतियोगिता में मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के मोहम्मद आबिद मोयल ने जीता कांस्य पदक जोधपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, मौलाना आजाद विवि में ऐतिहासिक उपलब्धी पर खुशी की लहर

March 19, 2019
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्वान की डो प्रतियोगिता में
मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के मोहम्मद आबिद मोयल ने जीता कांस्य पदक
जोधपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, मौलाना आजाद विवि में ऐतिहासिक उपलब्धी पर खुशी की लहर
 
जोधपुर 19 मार्च। मौलाना आजाद विश्वविद्यालय जोधपुर के ताइक्वांडो व क्वान की डो खिलाड़ी मोहम्मद आबिद मोयल ने महर्षि दयानन्द विश्विद्यालय रोहतक हरियाणा में गत 9 से 17 मार्च तक आयोजित हुई अखिल भारतीय विष्वविद्यालय क्वान की डो तथा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता।  
      यूनिवर्सिटी के डीन ओफ एकेडमिक्स प्रोफेसर डाॅ इमरान खान पठान ने बताया कि कोच अब्दुल रज्ज़ाक मोयल के नेतृत्व में खिलाडी आबिद मोयल ने क्वान की डो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के कड़़े संघर्षमय मुकाबले मे कांस्य पदक प्राप्त किया। साथ ही आबिद मोयल ने ओल इण्डिया यूनिवर्सिटी स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के क्योरूगी व पूम्से इवेंट में भी भाग लिया था जिसमे संघर्षमय मुकाबले रह़े। 
       मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं रिटायर्ड आरएएस अनवर अली खान ने बताया कि ये हमारे लिये गौरव व सम्मान का क्षण है कि मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी से पहली बार किसी खिलाड़ी ने नेशनल लेवल पर कांस्य पदक हासिल किया हैं। 
इस ऐतिहासिक उपलब्धी के लिए मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, महासचिव निसार अहमद खिलजी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अतीक, उपाध्यक्ष मोहम्मद अली चुंदडीगर, यूनिवर्सिटी के खेल सचिव जुगनू खान मेहर सहित समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, यूनिवर्सिटी के व्याख्याताओं व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ी मोहम्मद आबिद मोयल व कोच अब्दुल रज्ज़ाक मोयल को जीत की मुबारकबाद देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
      जोधपुर पहुंचने पर इनका फुल मालाओं से भव्य स्वागत किया। आबिद मोयल ने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय के अपने गुरूजनों, अपने बड़े भाई व मोहम्मद इकबाल मोयल व मोहम्मद अकबर अली एवं जोधपुर जिला ताइक्वांडे संघ के सचिव अब्दुल रज्ज़ाक मोयल को दिया।