Home > Latest News / मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की पहली वार्षिक परिक्षाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की पहली वार्षिक परिक्षाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न

May 16, 2014

राजस्थान की पहली मुस्लिम यूनिवर्सिटी मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के विभिन्न संकायों की वार्षिक परिक्षाएं शुक्रवार 16 मई को हुई बीए प्रथम वर्ष की समाजशास्त्र की परीक्षा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई।

                यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ओपी बोहरा ने बताया कि 19 अप्रैल से 16 मई 2014 तक आयोजित होने वाली, यूनिवर्सिटी की ये पहली वार्षिक परीक्षा थी। परीक्षा नियंत्रक फारूक अहमद ने बताया कि समस्त परीक्षाओं का परीक्षा स्थल कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी एवं परीक्षा समय दोपहर ढाई से सांय साढे पांच बजे का रहा। परीक्षा केन्द्रधीक्षक इंतिखाब आलम ने जानकारी दी कि परीक्षा सम्बन्धी सभी कार्यो को अन्तिम रूप दे दिया गया।