Home > Latest News / धुम्रपान व तम्बाकू हैं कैंसर के कारण-खत्री

धुम्रपान व तम्बाकू हैं कैंसर के कारण-खत्री

May 31, 2014

धुम्रपान व तम्बाकू हैं कैंसर के कारण-खत्री

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नर्सिंग विद्यार्थियों ने दिया “तम्बाकू सेवन” छोड़ने का पैगाम

जोधपुर 31 मई। सिगरेट, गुटखा, बीडी, शराब और तम्बाकु युक्त पदार्थो के सेवन से होता हैं कैंसर। ये कहना हैं कमला नेहरू नगर स्थित माई खदिजा इन्स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज के प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री का। खत्री, शनिवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नर्सिंग विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैंसर और इस प्रकार की अन्य गम्भीर बीमारियां लाइलाज नहीं हैं तम्बाकू युक्त पदार्थाे के सेवन को छोड़ने और समय रहते, तुरन्त चिकित्सा उपचार लेने से इनका इलाज सम्भव हैं।

नर्सिंग साइंसेज के मेडि़कल एड़वाइजर फिरोज अहमद काजी ने कहा कि पूरी दुनिया में इक्तीस मई को मनाये जाने वाले ”विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के अवसर पर हम सभी का ये दायित्व बनता हैं कि हम धूम्रपान और तम्बाकू के सेवन करने वाले लोगों को इसके प्रति जागरूक करें तथा भविष्य में कभी भी ऐसे पदार्थो का सेवन नहीं करने का संकल्प लें।
इस दिवस पर नर्सिंग व्याख्यता गिरीश सिंह, प्रशान्त कुरीयन मैथ्यू एवं समीर टाक, रूपेश, रावल सिंह, तय्यब खान, अताउररहमान, मोहम्मद अख्तर, हितेश नायक, किरता राम, मोहम्मद मुजाहिद, जगदीश, मुकेश, आदित्य, अभिषेक चोयल, सहित सभी नर्सिंग विद्यार्थियों ने बैनर के माध्यम से शपथ लेते हुए, देश के लोगो को शराब एवं तम्बाकू मुक्त होकर दीर्घायु होने का पैगाम दिया।