Home > Latest News / केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात् मंत्री नजमा हेपतुल्ला का सोसायटी पदाधिकारियों ने किया अभिनन्दन

केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात् मंत्री नजमा हेपतुल्ला का सोसायटी पदाधिकारियों ने किया अभिनन्दन

May 29, 2014

केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात् मंत्री नजमा हेपतुल्ला का सोसायटी पदाधिकारियों ने किया अभिनन्दन

जोधपुर 29 मई। नव निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने केबिनेट में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व वाइस प्रेसीडेन्ट और राज्यसभा की पूर्व डिप्टी चेयरपर्सन व वर्तमान राज्यसभा सदस्य नज़मा हेपतुल्ला को केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात् मंत्री बनाये जाने के उपलक्ष में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर की ओर से दिल्ली स्थित उनके निवास पर अभिनन्दन किया गया।

सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने नजमा हेपतुल्ला से उम्मीद जताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश के अल्पसंख्यकों को शिक्षा, छात्रवृति, रोजगार, महिला सशक्तिकरण सम्बन्धी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलेेगा और इनकी तालीमी तरक्की व हुनर के नये आयाम स्थिापित होंगे। जिससे राष्ट्र के विकास में अल्पसंख्यक समुदाय अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. गुलाम रब्बानी, मारवाड़ शरिआ को-ऑपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेविंग्स सोसायटी लिमिटेड के निदेशक शब्बीर अहमद खिलजी, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, महासचिव मोहम्मद अतीक, उपाध्यक्ष नजीर खां, सदस्य फजलुर्रहमान, हनीफ लोहानी, रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी सम्मिलित थे।