Home > Latest News / इग्नू के प्रतीक चिन्ह एवं कॉलेज भवन को सलाद सज्जा से किया साकार

इग्नू के प्रतीक चिन्ह एवं कॉलेज भवन को सलाद सज्जा से किया साकार

May 26, 2014

इग्नू के प्रतीक चिन्ह एवं कॉलेज भवन को सलाद सज्जा से किया साकार
इग्नू बीएड़ की द्वितीय कार्यशाला के अन्तर्गत सलाद व शीतप पेय सजावट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जोधपुर 26 मई। किसी ने सलाद से इग्नू के प्रतिक चिन्ह तो किसी ने मौलाना आजाद बीएड़ कॉलेज के भवन तो किसी ने राजस्थान में फैली बेरोजगारी को इग्नू के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से दूर करने तथा सलाद व सॉफ्ट ड्रिंक से मेहमानों का आदर-सत्कार करने का संदेश दिया।

मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मौलना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के अधीन संचालित “इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय स्टडी सेन्टर 2380” के अन्तर्गत, इग्नू बी.एड़ के शैक्षिक सत्र 2012-2014 की द्वितीय कार्यशाला में आयोजित “सलाद व शीतल पेय सजावट प्रतियोगिता” का।

प्राचार्य डॉ. सपना सिंह ने कहा कि अति उत्साह का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में समुह ए प्रथम, समुह बी व सी द्वितीय व समुह डी तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में सभी समुहों ने भारतीय परम्परानुसार पपीता, जामुन, खीरा, टमाटर, प्याज, नींबू तरबूज, ककडी, हरा धनिया व चुकन्दर का प्रयोग करते हुए सलाद के विभिन्न रंगो की रंगोली को आकर्षक रूप से सजाया तथा अनार, आम, केले के फ्लेवर से युक्त नीबूं, छाछ व जलजीरे से आकर्षक सॉफ्ट ड्रिंक को खूबसुरत तरीके से खट्ठे-मीठे एवं चटपटे फ्लेवर के साथ पेश किया।

समारोह में मोलाना आजाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, प्राचार्य डॉ. सपना सिंह, प्रभारी माधुरी दत्ता, व्याख्याता सलीम अहमद, श्वेता अरोडा, मोहम्मद रफीक, ममता सिंह, गीता शर्मा, प्रमिला गहलोत, वाजिद शेख, शहाबुद्दीन खान, राम प्रकाश जाखड़, मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर, जावेद खान सहित समस्त व्याख्याताओं का विशेष सहयोग रहा।