टेक्नीकल व स्किल तालीम से ही दूर होगी बेरोजगारी - आगा
“ऑल इण्डि़या एज्यूकेशनल मूवमेन्ट, नई दिल्ली की ओर से हुआ “राष्ट्रीय तालीमी विचार गोष्ठी” का आयोजन
जोधपुर 10 जून। हमें राजनीति और जातिगत धारणााओं के बंधन से मुक्त होकर, इन्सानियत के साथ एक होकर, तालीम, टेक्नीकल तालीम व स्किल तालीम की रोशनी से बेरोजगारी दूर कर, अपने मुल्क को दुनिया में बड़ा बनाने की कोशिश करनी होगी। ये कहना हैं “ऑल इण्डि़या एज्यूकेशनल मूवमेन्ट, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष सय्यद मन्सूर आगा का, आगा मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के मौलाना आजाद ऑडिटोरियम में मंगलवार को “ऑल इण्डि़या एज्यूकेशनल मूवमेन्ट, नई दिल्ली की ओर से आयोजित “राष्ट्रीय तालीमी विचार गोष्ठी” में बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि बेटियों को पढायें, घर-घर, बस्ती-बस्ती जाकर लोगों को पढाई, इसके फायदें और न पढने के नुकसान के बारें में बताये। “ऑल इण्डि़या एज्यूकेशनल मूवमेन्ट पिछलें दस वर्षो से बिहार, बंगाल, उतरप्रदेश, कशमीर, दिल्ली सहित देश की कई जगहों पर सभी समुदायों के लोगों को निःशुल्क शिक्षा, उच्च शिक्षा, छात्रवृतियां, स्किल डेवलपमेन्ट के कोर्सेज, महिला रोजगार के कई कल्याणकारी कार्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से करवा रही हैं तथा प्रतिवर्ष एज्यूकेशनल कांफ्रेंसेस आयोजित कर रही हैं। “ऑल इण्डि़या एज्यूकेशनल मूवमेन्ट के महासचिव मोहम्मद रशीद एवं कोषाध्यक्ष मुजफ्फर अली ने सोसायटी के अधीन चलने वाले शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्थानों को इल्म का शहर बताते हुए कहा कि मार्च 2015 में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी में मूवमेन्ट की ओर से “राष्ट्रीय स्तर का एज्यूकेशनल सेमीनार” का आयोजन किया जायेगा।
सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के बीए, बीकॉम, बीएसी, एमए, पीएचडी एवं कई कोर्सेज के सम्बन्ध मंे जानकारी दी। मारवाड़ शरिआ क्रेडिट कॉऑपरेटिव सेविंग सोसायटी लिमिटेड के निदेशक शब्बीर अहमद खिलजी ने शरिआ सोसायटी के बारे में बताते हुए आभार ज्ञापित किया। पूर्व में प्रदेश स्तर से पधारे इग्नू दूरस्थ शिक्षा बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने सामुहिक गीत व तिलावते कुरान पढा गया। गोष्ठी में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. गुलाम रब्बनी, सोसायटी के उपाध्यक्ष नजीर खां, सदस्य फजलुर्रहमान, मोहम्म्द इस्माईल, हनीफ लोहानी, मोहम्मद शहजाद, उमर फारूक, शकील खिलजी, मोहम्मद असलम, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, प्रिन्सीपल शोभा गुप्ता, माधुरी दत्ता, डॉ. सपना सिंह राठौड़, मनीष माथुर, मुजीब अहमद काजी, सलीम अहमद, इग्नू बीएड़ व मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम निजी औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के व्याख्यातगण, प्रशिक्षणार्थी सहित शहर के गणमान्य लोगों ने शिर्कत की। संचालन मोहम्मद इकबाल चंदड़ीगर ने किया।