ग्रीष्मकालीन खेलकूद में नन्हें-मुन्नों ने दिखाया उत्साह
राजकीय आवासीय विद्यालय में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल एवं दौड़ का हुआ आयोजन
जोधपुर 09 जून। किसी ने वॉलीबॉल में ऊंची कूद लगाई, किसी ने दौड़ में लगाया दमखम, किसी ने कबड्डी में दिखाई मज़बूत पकड़, तो किसी ने खो-खो में फुर्ती दिखाते हुए, अपनी टीम को जीताया। मौका था, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी, जोधपुर द्वारा संचालित राजकीय आवासीय विद्यालय (बालक) डाईट हॉस्टल, सूरसागर जोधपुर में सोमवार को आठवें दिन आयोजित कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और दौड़ प्रतियोगिता का।
प्रधानाचार्य एजे खान ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित की गई इन प्रतियोगिताओं में कक्षा पहली से आठवीं तक के नन्हें-मुन्नें खिलाडियों ने अति उत्साह के साथ शारीरिक कौशल और मानसिक चुस्ती-फूर्ती का सही सामंजस्य बिठाते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वार्डन महेन्द्र कुमार, टीएन गौड, उमरदीन खिलजी, सलीम, गुलाम फारूक का विशेष सहयोग रहा। मंगलवार एवं बुधवार को कविता, निबन्ध, चित्रकला, हिन्दी-अंग्रेजी सुलेख प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताए होगी। गुरूवार को प्रशस्ति पत्र व मामेन्ट विरतण समारोह आयोजित होगा।