कम्प्यूटर साक्षरता से ही कर्मचारियों की तकनीकी तरक्की सम्भव - अहमद
पन्द्रह दिवसीय “तकनीकी कार्यशाला” का हुआ समापन
जोधपुर 04 जून। जिस प्रकार बिना साक्षरता के जीवन अंधकार में हैं ठीक उसी प्रकार वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में कम्प्यूटर साक्षरता आमजन और कर्मचारियों की तकनीकी तरक्की के लिए अति जरूरी हैं।
ये कहना हैं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के डिजिटलाइजेशन शाखा के प्रभारी फारूक अहमद का। उन्होंने कहा कि सोसायटी के अधीन संचालित समस्त स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को कम्प्यूटर साक्षर बनाने के उद्देश्य से आयोजित पन्द्रह दिवसीय “तकनीकी कार्यशाला” का बुधवार को समापन किया गया। इस कार्यशाला में कर्मचारियों ने एमएमस वडऱ्, एक्सेल, पावरपॉईन्ट, आउटलुक, इन्टरनेट, वेब एप्लीकेशन एवं कलाउड कंम्प्यूटिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सीखी। अहमद ने आगे बताया कि पांच जून से बीस दिवसीय कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम सम्बन्धित “रेड हैट लिनक्स” वर्कशॉप की ट्रेनिंग जयपुर के रेडहैट एक्सपर्ट सिद्धार्थ शर्मा द्वारा दी जाएगी। तकनीकी कार्यशला में मोहम्मद अतीक सिद्दीकी, शमीम शेख, नूर बानो, जेबा नाज, अकबर अली, उम्मेकुलसुम, मौलाना शाहिद हुसैन, जावेद शेख सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।