खेलों से बढता हैं शारीरिक एवं मानसिक कौशल - व्यास
राजकीय आवासीय विद्यालय में ग्रीष्मकालीन खेलकूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं शुरू
जोधपुर 02 जून। राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद, जयपुर एवं सर्व शिक्षा अभियान जोधपुर की ओर से मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी, जोधपुर द्वारा संचालित राजकीय आवासीय विद्यालय (बालक) डाईट हॉस्टल, सूरसागर जोधपुर में सोमवार को ग्रीष्मकालीन खेलकूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का विधिवत् आगाज कैरम खेल से हुआ।
सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक की अध्यक्षता में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में सर्वशिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक धनराज व्यास, सहायक परियोजना समन्वयक भवानी सिंह, राजेश व्यास, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजयवर्धन आचार्य ने कहा कि बालकों के संर्वागीण विकास के लिए शिक्षा के साथ सामान्य ज्ञान, खेलकूद, वाद-विवाद, साहित्यिक-सांस्कृतिक एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन करने से उनमें शारीरिक एवं मानसिक कौशल में वृद्धि होती है।
प्रधानाचार्य एजे खान ने बताया कि ग्यारह दिवसीय इन प्रतियोगिताओं में वालीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बैड़मिन्टन, रस्साकस्सी, लम्बीकूद, दौड़, संतोलिया, कैरम, कविता, निबन्ध, चित्रकला, हिन्दी-अंग्रेजी सुलेख एवं प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। पूर्व में बालकों की ओर से नात शरीफ एवं “सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा” गीत को प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में वार्डन महेन्द्र कुमार, टीएन गौड, उमरदीन खिलजी, सलीम, गुलाम फारूक का विशेष सहयोग रहा।