“ग्रीष्मकालीन महिला हॉबी आर्ट एण्ड क्राफ्ट्स प्रशिक्षण शिविर” का प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ हुआ समापन
जोधपुर 28 जून। मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड़ वेलफेयर सोसायटी की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को दो माह की ग्रीष्मकालीन अवधि में स्वरोजगारयुक्त हॉबी कोर्सेज सीखाने के उद्देश्य से आयोजित किये गये “ग्रीष्मकालीन महिला हॉबी आर्ट एण्ड क्राफ्ट्स प्रशिक्षण शिविर” का समापन व प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह शनिवार को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।समारोह में अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को आह्वान किया कि वे समाज में
भावी पीढ़ी की बेहतरीन जि़न्दगी के लिए ऐसे शिविरों के रोजगारोन्मुखी कोर्सेज से महिलाओं को जोड़कर, उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर एक मिशाल कायम करें।
कार्यक्रम अधिकारी एजे खान ने बताया कि शहर की विभिन्न बस्तियों की 120 लड़कियों एवं महिलाओं को खुद के रोजगार से जोड़ने के मकसद से आयोजित इस शिविर में प्रभारी रीना गोयल व लेडि़ज टेलर प्रभारी मदीना बानो के निर्देशन में मेहंदी, कशीदाकारी, सॉफ्ट टॉयज, स्केचिंग, पेपरमेसी, सलवार सूट, पटियाला, धोती, अफगानी सूट, डेकोरेटिव आईटम व पीओपी सहित विभिन्न कोर्सेज का प्रशिक्षण दिया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी इकबाल बैण्ड़बॉक्स, विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद आज़म जोधपुरी, सोसायटी पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य जकी अहमद, हनीफ लोहानी, इग्नू क्षेत्रीय निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य, मौलाना आजाद बीएड़़ प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड़ उपस्थित थी। शिविर में सह प्रभारी विजयश्री माथुर, जाहिदा परवीन, बुशरा व गीता का विशेष सहयोग रहा। पूर्व में हीना कौसर ने तिलावते कुरान और अंत में प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। धन्यवाद शब्बीर अहमद खिलजी ने दिया। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर ने किया।