जोधपुर 28 जून। मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड़ वेलफेयर सोसायटी के महिला रोजगार कार्यक्रम से जुड़ी बालिकाओं व महिलाओं ने रमज़ान की पूर्व संध्या पर हाथों में तख्तियों थामकर, “वेलकम रमजान” का पैगाम दिया। साथ ही ये संदेश दिया कि रमज़ान बुराईयों के बचने और अच्छाईयों पर चलने का संदेश देता हैं।
इस मौके पर लड़कियों ने अल्लाह से अच्छी बारिश करने और गर्मी से निजात दिलाने के लिए दुआ की। इस अवसर पर सोसायटी पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य जकी अहमद, हनीफ लोहानी, रीना गोयल व मदीना बानों उपस्थित थी।