पावरपॉईन्ट स्लाइड़ से चार साल की यादों को किया ताजा
जोधपुर 30 जून। कमला नेहरू नगर स्थित माई खदिजा इन्सटिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज में बीएससी नर्सिंग के 2009-2014 के प्रथम बैच के सीनियरर्स को उनके जूनियर साथियों ने भावभीनी और रोमांच से भरी विदाई दी।
प्राचार्या जितेन्द्र खत्री ने बताया कि इस मौके पर गर्वमेन्ट नर्सिंग कॉलेज के प्रिन्सीपल दिनेश धमनोदिया, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. गुलाम रब्बानी, सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, मारवाड़ शरिआ क्रेडि़ट कॉ ऑपरेटिव सेविंग सोसायटी लिमिटेड़ के चेयरमैन शौकत अंसारी, निदेशक शब्बीर अहमद खिलजी, नर्सिंग एड़वाइजर फिरोज अहमद काजी ने सभी विद्यार्थियों को निरन्तर कड़ी मेहनत का पैगाम देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पूर्व में जूनियर ने सीनियर को रोमांच से भरे उनके चार सालों की फोटो पावरपॉइन्ट स्लाइड के माध्यम से दिखाई तो पुरानी यादें ताजा हो गई। सीनियर्स ने अपने अनुभव जूनियर्स से शेयर करते हुए कहा कि एमएससी नर्सिंग की उच्च शिक्षा के लिए वे पुनः इसी कॉलेज में दोबारा आना चाहेगें। अन्त में जूनियर्स ने उनको गुलाब का पुष्प और गिफ्ट उपहार स्वरूप प्रदान किये। संचालन मुकेश व समीर टाक ने किया। आभार शौकत अंसारी ने दिया। समारोह में समस्त नर्सिंग सटॉफ व विद्यार्थिगण उपस्थित थे।