के नारे के साथ महाराजा उम्मेद सिंह जी को सलामी
पूर्व महाराजा उम्मेद सिंह जी के 111 वीं जयन्ती समारोह में मौलाना आजाद स्कूल के बच्चों ने दी सलामी।
जोधपुर 08 जुलाई। आधुनिक मारवाड़ के निर्माता एवं कौमी एकता के प्रेरक महाराजा उम्मेद सिंहजी की 111वीं जयन्ती समारोह मंगलवार को शहर के मुख्य रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित महाराजा उम्मेद सिंह स्मृति चौराहे पर चारो धर्माे के धर्म गरूआंें, सेना के कमान्डरों, वरिष्ठजनों एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के बच्चों द्वारा हिन्दू और मुसलमान मेरी दो आंखे हैं के नारे के साथ सलामी दी गई। समारोह के दौरान पूर्व महाराजा गजसिंह की अध्यक्षता में, मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसएस जाखड़ चीफ ऑफ स्टॉफ मुख्यालय 12 कोर, विशिष्ट अतिथि महापौर रामेश्वर दाधीच, एयर कमोडोर बी. साजू, राजीव शर्मा सहित शहर के समस्त समुदायों के प्रबुद्धजनों व मारवाड मुस्लिम एज्युकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारीगणों ने पूर्व महाराज की प्रतिमा पर सलामी पेश की।
इस अवसर पर शहर काज़ी आबिद अली, सोसायटी पूर्व अध्यक्ष हाज़ी अबादुल्लाह कुरैशी, कार्यक्रम अधिकारी ए.ज.ेखान, शारीरिक शिक्षक जुगनू मेहर, स्काउट प्रभारी महेन्द्र सेन भी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन मेहरानगढ बैण्ड द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगाान के साथ हुआ।