रमजान के पहले जुमे के दिन छात्र-छात्राओं ने की हरियाली और खुशहाली की दुआएं
“अल्लाह मेघ दे, पानी दे,” की दर्दभरी दुआओं के साथ पवित्र माह रमजान के पहले जुमे (शुक्रवार) के दिन मारवाड़़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आज़ाद अपर प्राइमरी स्कूल के रोज़ेदार नन्हें-मुन्नों विद्यार्थियों ने झमाझम बारिश, हरियाली और देश की खुशहाली की दुआएं की।
प्रधानाचार्य अब्दुल वहीद बैलिम ने बताया कि स्कूल में सांस्कृतिक एवं कौमी एकता से जुड़ी गतिविधियों को कराने का एकमात्र मकसद विद्यार्थियों में राष्ट्रीय प्रेम, भाईचारा और सर्वधर्म एकता की सीख देना है। सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि रमजान रहमतों एवं बरकातों का महीना हैं इस माह में मांगी दुआएं कभी खाली नही जाती। हमें इस माह में बुरे कामों से दूर रहने और नबी मुहम्मद सल्लल्ललाहु अलैहि वसल्लम के बताये रास्ते पर जिन्दगी गुजारने का संकल्प लेना चाहिए।
इस सामुहिक दुआ में कार्यक्रम अधिकारी एजे खान, मोहम्मद आरिफ, अब्दुल मलिक, मकसुद खान, शहबाज खान, अनिता शर्मा, वसीम अंसारी, जावेद अली, आलम खान, हमीद अली, सादिक, चिन्मय जोषी, आबिद अली, प्रमीला रावत, तबस्सुम, अमरीन, शेर बानो, नसरीन अब्बासी, शहबाज, दिलनवाज सहित समस्त शिक्षकों ने शिर्कत की।