Home > Latest News / मारवाड़ के नेशनल अवार्डी हस्तशिल्पकारों को मिला शहरी गौरव सम्मान

मारवाड़ के नेशनल अवार्डी हस्तशिल्पकारों को मिला शहरी गौरव सम्मान

July 10, 2014

थार हस्तशिल्पकार संस्था की ओर से दिया गया सम्मान

राजसीको के पूर्व चेयरमैन सुनील परिहार ने कहा कि भारतीय सस्कृंति की धरोहर समझे जाने वाले परम्परागत शिल्प को जीवित रखने के लिए जोधपुर के शिल्पकार महत्ती भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। वे थार हस्तशिल्पकार संस्था की ओर से हस्तशिल्प के क्षेत्र में नेशनल अवार्ड़ से सम्मानित मारवाड़ सूर्य नगरी के चार हस्तशिल्पकारों के गुरूवार को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आाजाद यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे।

       उन्होने कहा कि हस्त शिल्पकार सेल्फ हेल्प गु्रप की सहायता से स्वंय एवं अन्य शिल्पियों को कामयाब बना सकते हैं। मारवाड शरिआ कॉ आपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेविंग्स सोसायटी के निदेशक शब्बीर अहमद खिलजी ने कहा कि मारवाड के शिल्पकारो ने हस्तशिल्प कलाकृतियो की प्रस्तुति कर दुनिया में शिल्पकारो का नाम गौरवान्वित किया है। जिला उघोग केन्द्र के सयुक्त निदेशक वाई एस दुबे ने केन्द्रीय एवं राज्य सरकारो की उघोग एवं हसतशिल्प के क्षेत्र में संचालित की जा रही योजनाओ की जानकारी दी। विकास आयुक्त कार्यालय के एचपीओ रवि चौधरी व नाबार्ड के अधिकारी देशराज मोर्या ने कहा कि गांधी हस्त शिल्प मेलें में निःशुल्क स्टॉल लगाने के लिए एवं हस्तशिल्पकार नेशनल अवार्ड के लिए आवेदन लिये जा रहे हैं। जागरूकता के साथ हस्तश्ल्पियों को डीआईसी, पीएलसी, मार्केटिंग, एक्जीबिशन एवं बैंको की योजनाओं के साथ जोड़कर उन्हें स्वावलम्बी एवं प्रेरणादायी बनाया जा सकता हैं।

       नेशनल इन्स्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की सहायक प्रोफेसर एवं सीआईसी डॉ.रूचिका ने कहा कि आर्टिजनस को योजनाबद्ध तरीके से फैशन टेक्नोलोजी के कोर्सेज के माध्यम से कपडो की सिलाई, कसीदाकारी जैसे डिजायनिंग काम एव उसके प्रबन्धन से लाभ पहुंचाया जा सकता हैं। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति से शिल्पगुरू अवार्ड प्राप्त शब्बीर हसन रहमानी को जोधपुरी चमडे की कसीदाकारी जूती के निर्माण, जाकिर हुसैन को हड्डी पर नक्कासी शिल्प कार्य, मोहनलाल गुर्जर एवं इनकी माता चन्द्रा गुर्जर को मोजरी जूती की कसीदाकारी में नेशनल मेरिट अवार्ड से सम्मानित इन हस्तशिल्पकारो को “शहरी गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। प्रारम्भ में थार हस्त शिल्पकार संस्था के सचिव अब्दुल गप्फार खान ने जिले में शिल्पकारो द्वारा सचांलित किये जा रहें विभिन्न कार्यो की जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष डा. ज्योति स्वरूप शर्मा ने आभार ज्ञापित किया। समारोह में शिक्षाविद्, साहित्यप्रेमी, हस्तशिल्पकार, बुद्धिजीवी, वरिष्ठ एवं आमजन ने शिर्कत की। कार्यक्रम का संचालन ए.जे.खान ने किया।