Home > Latest News / नन्हें विद्यार्थियों ने लिया पौधों को सहेज़ने का संकल्प

नन्हें विद्यार्थियों ने लिया पौधों को सहेज़ने का संकल्प

August 02, 2014

मारवाड़़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आज़ाद अपर प्राइमरी स्कूल के नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों को दिये गये “पेड़-पौधो को सहेजने का प्रोजेक्ट”के तहत विद्यार्थियों ने स्वयं द्वारा तैयार किये गये विभिन्न प्रजाति के पौघो को गमलों में रोपकर, विद्यालय प्रागंण में लगाया। साथ ही प्रतिदिन इनकी देखरेख करने, पानी देने और अन्य विद्यार्थियों को इनके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

        प्रधानाचार्य अब्दुल वहीद बैलिम ने बताया कि छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देने, इनके प्रति रूचि बढाने और मानव जीवन के लिए पेड़-पौधों की महत्ता बताने के उद्देश्य से ये प्रोजेक्ट दिये गये। इस पौधारोपण कार्यक्रम में सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य खालिद कुरैशी, शिक्षक भानू पुरोहित, आरिफा कादरी, पीटीआई शहनवाज, चिन्मय जोशी, मोहम्मद यासीन, तब्बसुम खान, दानिशाह काजी उपस्थित थे। कक्षा तीसरी एव चौथी के मुस्कान, सानिया, अख्तर, समीन, अयान, अमन, अफजल, अमन खान, अमीखान, आसिफ खान, मोहम्मद अय्यान सहित समस्त विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।