Home > Latest News / इन्टरनेशनल यूथ डे पर युवाओं ने किया रक्तदान

इन्टरनेशनल यूथ डे पर युवाओं ने किया रक्तदान

August 12, 2014

सेमीनार में कविता, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता हुई आयेाजित

“इन्टरनेशनल यूथ डे के अवसर पर उम्मेद हॉस्पीटल, रेड़ रिबन सोसायटी एवं माई खदिजा इन्स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज के सहयोग से कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के मौलाना आजाद ऑडिटोरियम में मंगलवार को सेमीनार और ब्लड़ डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में आयोजित सेमीनार में एमएससी नर्सिंग के स्कोलर योगेश्वर मुथा व रिजवान अली ने पावरपोइन्ट प्रेजेन्टेशन से “ब्लड़ क्या हैं, इसकी महत्ता, कार्य, रक्तदान के प्रकार, उपयोगिता एवं इससे सम्बन्धित दिशा-निर्देशों की जानकारी”नर्सिंग छात्र-छात्राओं को विस्तार से दी गई।

          इन्टरनेशनल यूथ डे के विषय पर आयोजित कविता, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में मलायश्री, प्रिया वैष्णव, अंजुम अंसारी, प्रथम, सुहैल, मलायश्री, अमरीन, द्वितीय तथा प्रिया वैष्णव, सुमय्या खान, मलायश्री क्रमशः तृतीय स्थान पर रहे। अतिथियों ने समस्त विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो प्रदान किये। रक्तदान शिविर में 34 युवाओं ने रक्तदान किया।

         समारोह में सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, महासचिव मोहम्मद अतीक, मेडिकल एड़वाइजर फिरोज अहमद काजी, सदस्य खालिद कुरैशी, रऊफ अंसारी ने युवाओं की हौसलाअफजाई करते हुए रक्तदान को नया जीवन बताया तथा कड़ी मेहनत से परिवार एवं देश का नाम रोशन करने को कहा। श्रीकान्त, गिरीश, इमरान, चन्दन, प्रशान्त, राजूराम, अनिता, फरहाना, आभा सहित समस्त नर्सिंग स्टाफ तथा उम्मेद हॉस्पीटल ब्लड़ बैंक के डॉ. रोशन चौधरी, रमेश सोलंकी, मोहम्मद तौशिफ का विशेष सहयोग रहा। संचालन इमरान अली ने किया। स्वागत व आभार अनिता नायर ने दिया। पूर्व में छात्रा साजिया ने तिलावत ए कुरान किया।