Home > Latest News / “तालीम के पैगाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस”

“तालीम के पैगाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस”

August 16, 2014

मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की सभी शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्थानों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस।

जोधपुर 16 अगस्त। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में शुक्रवार को 68 वंे स्वतंत्रता दिवस का झणडारोहन सोसायटी के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि अब्दुल अजीज ने किया। अजीज ने विद्यालय के स्काउट गाइड्स के मार्च पास्ट को सलामी दी और संदेश दिया कि सभी विद्यार्थियों को तालीम के जरिये मुल्क का नाम विश्वमंच पर गौरवान्वित करना हैं।

            सोासयटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि स्वतंत्रता के 67 वर्ष पूरे होने पर हमें खुशी और गर्व का अनुभव करना चाहिए। साथ ही गत वर्ष विभिन्न संकायों व विभागों में बेहतरीन कार्य करने वाले 42 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सोसायटी के अधीन संचालित सभी शैक्षिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान, छात्र हाफिज अब्दुल मजीद ने तिलावत कुरान, छात्र अली हसन ने तराना, सामुहिक गीत हम होगें कामयाब व नर्सिंग छात्रा सादिया अंजुम ने अंग्रेजी में भाषण दिया।

            इस गणतंत्र दिवस समारोह मंें सोसायटी के उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक खां, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह, डॉ गुलाम रब्बानी, मोहम्मद अली चुंदडीगर, फजलुर्रहमान, मोहम्मद इस्माईल, फिरोज अहमद काजी, मनीष माथुर, कंट्रोलर ओ.पी.बोहरा, स्कूल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर बाबू खान शेख, कार्यक्रम अधिकरी ए.जे.खान, महिला बीएड़ प्राचार्या, डॉ. सपना सिहं राठौड़, बीएड़ प्राचार्या डॉ. शोभा गुप्ता, माधुरी दत्त्ता, नर्सिंग प्रिंसीपल जितेन्द्र खत्री, आईटीआई प्रिन्सीपल मनीष माथुर, मुजीब अहमद काजी, निसार अहमद, फतेह, मोहम्मद, फारूक अहमद, स्कूल प्रिन्सीपल शमीम शेख, उम्मे कुलसुम, अब्दुल वहिद बैलिम, समस्त अध्यापकगण, विद्यार्थी एवं शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिर्कत की। आभार बाबू खान शेख ने दिया व संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया।