प्रधानाचार्य शमीम शेख ने कहा कि 68 वंे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शुक्रवार को ध्वजारोहण होने के बाद गर्ल्स स्काउट गाइड की छात्राओ ने झण्डे को सलामी दी। सलामी पश्चात् सीनियर छात्राओं ने बडे ही जोश से राष्ट्रगान पेश किया। साथ ही मार्च पास्ट, पी.टी. व स्वागत भाषण पेश किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी नूर बानो एवं गाइडर अरूणा सोलंकी ने बताया कि छात्राओं ने झण्डा गीत, स्वागत गीत, व्यायाम, लेजियम और स्काउट, गाइड क्षेत्र में विद्यार्थियों की रूचि बढे इस विषय पर खूबसुरत नाटक पेश किया गया। सैकडो विद्यार्थियों की मौजूदगी में देशभक्ति गीत, भाषण, लोकगीत व सांस्कृतिक प्रोगा्रम पेश किये गये। अन्त में छात्राओं को लड्डू वितरण किये गये।