“अल्पसंख्यक तालीमी विचार गोष्ठी एवं रोजा इफ्तार पार्टी” का हुआ आयोजन
जोधपुर 18 जुलाई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक सघं के पथप्रदर्शक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मचं के मार्ग दर्शक इन्द्रेश कुमार ने कहा हैं कि दुनिया में बेहतर जिन्ंदगी, भाईचारा व मोहब्बत के साथ सच्चे दीनदार बनकर हम बुलन्द हौसलो के साथ अमन का पैगाम दे सकते है।
वे पवित्र माह रमजान के तीसरे जुमे के अवसर पर शुक्रवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित “अल्पसंख्यक तालीमी विचार गोष्ठी” में बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे।
उन्होने मुस्लिम राष्ट्रीय मचं की ओर से पूरे देश में की गई अपील की चर्चा करते हुए कहा कि हमें दगां मुक्त हिन्दुस्तान, नफरत मुक्त हिन्दुस्तान, प्रदूषण एवं बीमारी मुक्त हिन्दुस्तान, नशा मुक्त हिन्दुस्तान, शिक्षित रोजगार और दीनी एंव दुनियावी तालीम से सराबोर हिन्दुस्तान से ही राष्ट्र तरक्की की राह चल सकेगा। बच्चों को नबी और वतन की मुहब्बत की किताबें पढायें। अंत में हुई रोजा इफ्तार पार्टी में सभी समुदायों के लोगों ने कौमी एकता का पैगाम देते हुए, मुल्क की खुशहाली की दुआ की। समारोह की अध्यक्षता मारवाड शरिआ क्रेडिट कॉ ऑपरेटिव सेविंग सोसायटी के निदेशक शब्बीर अहमद खिलजी ने की। मंच के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक फारूक अहमद खान ने बताया कि समारोह में वन सम्भागीय आयुक्त इस्हाक अहमद मुगल, भाजपा नरेन्द्र सिंह कच्छवाहा, महामंत्री जगत नारायण जोशी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र गहलोत, भाजपा नेता सुरेश उपाध्याय, डॉ गोविन्द सोनी, युसूफ चौधरी, अमीन खान पठान, महेन्द्र उपाध्याय तथा मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अब्दुल अजीज, मोहम्मद अतीक, नजीर खां, हाजी मोहम्मद इशहाक, हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शौकत अंसारी, डॉ. गुलाम रब्बानी, मोहम्मद अली चुन्दडीगर, फजलुर्रहमान, एडवोकेट तलत बारी, हारून खान, घनश्याम ओझा, नईम सिलावट, मुक्तदिर खताई, रशीद अब्बासी, आरिफ नागौरी, हुसैन छीपा सहित शहर के प्रबुद्धजनों एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने शिर्कत की। संचालन टोंक के अबुबकर ने किया।