Home > Latest News / मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के नये भवन निर्माण का हुआ इफ्तिताह

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के नये भवन निर्माण का हुआ इफ्तिताह

August 18, 2014

जोधपुर 18 अगस्त। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित और राजस्थान की पहली अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के पहले भवन के निर्माण का इफ्तिताह (कार्य का प्रारम्भ) आज से शुरू किया गया।

                सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने जानकारी दी कि कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी संस्थान के भवन में अस्थाई तौर पर चल रही मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का नया भवन यहां से आठ किलोमीटर दूर बुझावड़ गांव में बनना शुरू हो गया है। इस निर्माण कार्य में बीए, बीकॅाम, बीएससी और एम ए विभाग की अलग-अलग संकायों तथा टेक्निकल एज्यूकेशन के अलग विभाग बनाये जायेगें।

                यौमे आजादी पर तिलावते कुरान से शुरू हुए इस नेक कार्य के समारोह में मौजूद सभी लोगों ने फावड़े से बारी-बारी मिट्टी खोदकर, इस ऐतिहासिक कार्य में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। समारोह में सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. गुलाम रब्बानी, शौकत अंसारी, सईद अंसारी, रफीक बुन्दू, रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, इग्नू के आर.के. शर्मा, मेहताजी, सोसायटी सदस्य फजलुर्रहमान, मोहम्मद अली चुन्दड़ीगर, मोहम्मद इस्माईल, हारून खान, गफ्फार मंसूरी, जकी अहमद, रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, खालिद कुरैशी, सलीम खिलजी, अब्दुल रऊफ कोन्ट्रेक्टर, इकरामुद्दीन अब्बासी, अब्दुल्लाह उमर, जावेद कुरैशी, जितेन्द खत्री, मोहम्मद सादिक फारूकी, सलीम अहमद, वाजिद शेख, शहाबुद्दीन, मोहम्मद मुस्तफा, सहित सोसायटी के समस्त सदस्य उपस्थित थे। अंत में सासेायटी व यूनिवर्सिटी की तालीमी बेहतरी और मुल्क में अम्नोशांन्ति की दुआ हाफिज मोहम्मद शकील, मौलाना अबुल कलाम एवं मौलाना शाहिद नदवी ने कराई।