Home > Latest News / रंगोली, मेहन्दी और कविता पाठ से दिया सामाजिक संदेष

रंगोली, मेहन्दी और कविता पाठ से दिया सामाजिक संदेष

February 19, 2013

मौलाना आजाद बीएसटीसी कॉलेज में सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह “परवाज 2013” शुरू

जोधपुर 19 फरवरी। भारत की धरती पर जुल्म नहीं होने देंगे, बचपन के दिन भुला न देना, मेरी मां सरीखे मार्मिक गीत एवं कन्या भू्रण हत्या, नारी उत्थान, षिक्षा जैसे विभिन्न सामाजिक विषयों पर सुरीली आवाज में कविता पाठ किया गया। मौका था, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम शिक्षक प्रषिक्षण बीएसटीसी विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह “परवाज 2013” के आगाज का।

प्रधानाचार्य जेबानाज ने बताया कि ये सप्ताह पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं इसका उद्देष्य बीएटीसी प्रषिक्षणार्थियों को षिक्षा के साथ विभिन विषयों का ज्ञान देना है। उन्होनें कहा कि रंगोली प्रतियोगिता में राजस्थान के रंग बिरंगे पर्यावरण एवं फूल पत्त्तियों को उकेरा गया। मेंहन्दी प्रतियोगिता में अरबी, दुल्हन, भरवा एवं महीन डिजाइन की खूबसूरत मेहन्दी छात्राओं ने हाथों में उकेरी। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजस्थान संस्कृति, इतिहास, जनगणना, जाति एवं समसामयिक विषयों पर सवाल पूछे गये। अंत में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बडे उत्साह से भाग लिया। मुख्यअतिथि सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, विषिष्ट अतिथि प्रषासनिक अधिकारी मनीष माथुर, कार्यक्रम अधिकारी एजे खान ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की। निर्णायक माधुरी दत्ता, डॉ सुनीता सांगवान, अब्दुल वहीद बैलिम, रीना गोयल, गीता शर्मा, ऋचा राजपुरोहित रहे। समारोह में व्यख्याता फराह मेहर, मोहम्मद आसिफ खान, प्रमोद यादव, मोहम्मद आरिफ सहित समस्त बीएसटीसी प्रषिक्षणार्थी उपस्थित थे। बुधवार को तीन टांग, बौरी दौड़, रस्साकस्सी, कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।