जोेधपुर 19 जुलाई। पवित्र माह रमजान के बीसवें रोजे और जहन्नम से निजात के तीसरे अशरे की शुरूआत पर शनिवार को फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की छात्राओं ने दुनिया में हो रही हिंसा, आतंकवाद, जातिवाद और वैश्विक बुराईयों के खात्मे के लिए विश्वशान्ति और देश-दुनिया में खुशहाली की दुआएं की।
प्रधानाचार्य शमीम शेख ने कहा कि रमजान के तीसरे अश्रे में इक्कीस, तेईस, पच्चीस, सत्ताईस और उन्तीस सहित पांच रातें इबादत की रातें है। इन रातों में अल्लाह बन्दों की हर दुआ कुबूल करता हैं। हमें रमज़ान के अन्दर बुरे कामों से बचने और अच्छे कामों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए और यदि हमारें पास साढे सात तौला सोना या साढे बावन तौला चांदी या इसके बराबर नकद रकम हो तो हमें प्रतिवर्ष ढाई प्रतिशत गरीबों को जकात के रूप में देना चाहिए। ताकि गरीबों को भी आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकें।
इस दुआ में नूरबानो, अरूणा, नफीसा, इन्दू, दिलषाद, फरूख तस्कीन, सायदा, इसरत, नसीमा, कविता, नसीम, रूबी, रईस, सुदेष, नईम, समीर, शराफत, अबुबकर, फराह, समरीन, शहबाज, लुबना शबाना सहित समस्त अध्यापकगणों ने शिर्कत की।