Home > Latest News / राष्ट्रपति गाइड़ अवार्ड़ के लिए हुआ सात छात्राओं का चयन

राष्ट्रपति गाइड़ अवार्ड़ के लिए हुआ सात छात्राओं का चयन

August 20, 2014

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की प्रिन्सीपल शमीम शेख ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति गाइड अवार्ड़ के लिए विद्यालय की कक्षा बारहवीं विज्ञान की नसरीन, नफसीन, सालेहा, बारहवीं कला की नसरीन अब्बासी, ग्यारहवीं कला की गुलअफ्शां, ग्यारहवीं विज्ञान की तबस्सुम फौजदार, बारहवीं वाणिज्य की बिलकिश बानो सहित सात छात्राओं का चयन हुआ हैं।

प्रभारी गाइड़ कैप्टन अरूणा सोलंकी ने बताया कि इन छात्राओं ने राष्ट्रपति गाइड अवार्ड के लिए प्राथमिक चिकित्सा, पायनियरिंग, एम्बूलंेस आदि विशेष बैज को प्राप्त करके, तथा सामुदायिक विकास कार्य में सहभागिता एवं समाज सेवा के वर्ष भर कई कार्य कर, दिल्ली में इन विषयों पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की। नवम्बर माह में दिल्ली में आयोजित हाने वाली राष्ट्रपति गाइड़ अवार्ड़ रैली में ये गाइड महामहिम राष्ट्रपति से प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगी।

सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने सभी राष्ट्रपति गाइड़स को सम्बोधित करते हुए उन्हे निरन्तर इसी प्रकार देश का नाम रोशन करने तथा अन्य छात्राओं को प्रेरित करने की सीख दी।

कार्यक्रम मे सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, उपाध्यक्ष हाजी नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक खां, सोसायटी के एकेड़मिक ऑफिसर बाबू खान शेख, उपप्रधानाचार्य नूर बानो, स्कूल सुपरवाइजर फकीर मोहम्मद, मौलाना आजाद स्कूल के स्काउट मास्टर महेन्द्र सेन, पीटीआई चिन्मय जोशी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।