फिरोज खान गर्ल्स स्कूल में एनसीसी जूनियर (एयरविंग) का रेजिंग न्यू ट्रुप शुरू
छात्राओं को रक्षा क्षेत्र में कैरियर बनाने के मिलेगें अवसर
जोधपुर 28 अगस्त। कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय में छात्राओं के लिए फोर्थ राज एनसीसी जूनियर एयरविंग केेन्द के नये ट्रूप का उद्घाटन गुरूवार को हुआ। कमान्डिंग ऑफिसर विंग कमान्ड़र डी. जोसफ ने एनसीसी जूनियर (एयरविंग) की अनुमति प्रदान करते हुए एनसीसी जूनियर (एयरविंग) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वारन्ट ऑफिसर निसार अहमद ने कक्षा आठवीं एवं नवी की विद्यार्थियों को दो वर्ष के एनसीसी के कोर्स में बढचढकर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बताया कि एक दषक के कठिन प्रयासो के बाद पिछले वर्ष “राज्य सरकार एवं एनसीसी निदेषालय राजस्थान” से मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल को एनसीसी (एयरविंग) की मान्यता प्रदान की गई थी और इस वर्ष फिरोज खान गर्ल्स स्कूल को ये मान्यता हासिल हो गर्इ्र हैं। इससे लड़कियों को आत्मरक्षा, बहादुरी, हौंसला और रक्षा क्षेत्र में कैरियर बनाने के मौके मिलेगें। इस अवसर पर स्कूल ऐकेड़मिक ऑफिसर बाबू खान शेख, प्रभारी फकीर मोहम्मद, प्रधानाचार्य शमीम शेख, स्कूल गाइड़र एवं एनसीसी इंचार्ज अरूणा सोलंकी, नूर बानो सहित समसत शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। एनसीसी आफिसर्स का स्कूल प्रषासन ने आभार ज्ञापित किया।