Home > Latest News / अध्ययन-अध्यापन से दे राष्ट्रीय एकता का पैगाम - डॉ. खींची

अध्ययन-अध्यापन से दे राष्ट्रीय एकता का पैगाम - डॉ. खींची

September 01, 2014

अध्ययन-अध्यापन से दे राष्ट्रीय एकता का पैगाम - डॉ. खींची
नये शैक्षणिक सत्र के शुभारम्भ के अवसर पर हुआ ओरियन्टेशन कार्यक्रम

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के सिन्डिकेट सदस्य डॉ. डूंगर सिंह खींची ने प्रशिक्षणार्थी शिक्षको को आह्वान किया हैं कि वे राज्य की शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययन-अध्यापन का ऐसा वातावरण बनायें कि समाज में दीनी एवं दुनियावी तालीम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, सर्वधर्म सम्भाव का पैगाम जन-जन तक पहुंचे.

डॉ खींची, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम टीचर्स ट्रैनिंग कॉलेज एवं मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला टीचर्स ट्रैनिंग कॉलेज में सोमवार को नये शैक्षणिक सत्र के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित ओरियन्टेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि, बीएड़ प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड़ वेलफेयर सोसायटी अपने बहुउद्देश्य कार्यक्रमों के माध्यम से पश्चिमी राजस्थान में पहली कक्षा से मौलाना आजाद यूनिवर्सिटीके रूप में विश्वविद्यालय तक की शिक्षा के लिए कच्ची बस्तियों से लेकर वृहद् मौहल्लों एवं कोलोनियों में प्रवेशोत्सव से लेकर सघन नामांकनका अभियान संचालित कर रही हैं। जिससे सभी समुदायों के कमजोर वर्ग के लोगों को उच्च शिक्षा मिल सकेंगी। सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने संस्था के शैक्षिक, कल्याणकारी कार्यों, बरकतुल्लाह खां हॉस्टल एवं महिला छात्रावास के सम्बन्ध में जानकारी दी।

मौलाना आज़ाद मुस्लिम टीचर्स ट्रैनिंग कॉलेज की प्रिन्सीपल शोभा गुप्ता ने प्रदेश स्तर आये प्रशिक्षणार्थियों को कॉलेज के वार्षिक क्रिया-कलापों से अवगत कराया। मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला टीचर्स ट्रैनिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड़ ने कॉलेज की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को शिक्षा रचनात्मक तरीके से हासिल करने को कहा। विशिष्ट अतिथि रवि शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरणारूपी उद्बोधन दिया।

ओरियेन्टेशन कार्यक्रम में व्याख्याता माधुरी दत्ता, सलीम अहमद, डॉ. सुनीता सांगवान, डॉ. श्वेता अरोड़ा, अब्दुल तनवीर, कान्ता मिश्रा, वाजिद शेख, ममता सिंह, मोहम्मद रफीक, गीता शर्मा, संध्या शुक्ला, शहाबुद्दीन खान, प्रमीला गहलोत, तनवीर काज़ी, राम प्रकाश जाखड़, रीना गोयल, तनुश्री माथूर, जावेद अली सहित समस्त व्याख्यातागण उपस्थित थे। आभार डॉ. सपना सिंह राठौड़ एवं संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर ने किया। पूर्व में तिलावते ए कुरान व अंत में प्रशिक्षणार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किये।