Home > Latest News / आतंकवाद का एकजुट होकर, करें मुक़ाबला - शेख

आतंकवाद का एकजुट होकर, करें मुक़ाबला - शेख

September 11, 2014

आतंकवाद का एकजुट होकर, करें मुक़ाबला - शेख
9/11 आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर छात्राओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

“आतंकवाद का कोई मज़हब नहीं होता”, शांति अहिंसा को लाना होगा, आतंकवाद को मिटाना होगा, आतंकवाद के खिलाफ जन-चेतना लानी, बंद दहशतगर्दी, स्टॉप टेरेरिज़म बाय यूनिटी, सरीखे नारों की हिन्दी, उर्दू व इंग्लिश में लिखी तख्तियां हाथों में थामकर, आतंकवाद की कड़ी भर्त्सना की गई।

मौका था, अमेरिका में सन् 2001 में हुए 9/11 आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय की छात्राओं की ओर से गुरूवार को आतंकी हमले मे मारे गये शहीदो को मोमबत्ती प्रज्वलित कर, श्रद्धांजलि देने का। छात्राओं ने दुनिया भर में फैले आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी राष्ट्रों से एकजुट होकर इससे मुकाबला करने को कहा।

स्कूल प्रिन्सीपल शमीम शेख ने बताया कि  इस आतंकी हमले में 10 अरब डॉलर का नुकसान और लगभग 3000 लोग मारे गये थे। आतंकवाद विश्व के लिए एक गम्भीर समस्या है ये हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई सहित सम्पूर्ण मानवजाति के लिए खतरा है। आपसी एकता ही इससे मुकाबले का हथियार है।

अंत में छात्राओं ने दृढ संकल्प लिया कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं विश्व शांति को, बरकरार रखने के लिए, आतंकवाद के खिलाफ, अमन-चैन, एंव अहिंसा का पैगाम, जन-जन को देगें। इस अवसर पर संस्थान के एकेड़मिक ऑफिसर बाबू खान शेख, स्कूल अधीक्षक मोहम्मद निसार, स्कूल सुपरवाइजर फकीर मोहम्मद, प्रधानाचार्या शमीम शेख, उपप्रधानाचार्या नूर बानो, गाइडर अरूणा सोलंकी, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।