Home > Latest News / कश्मीर बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए मारवाड़ मुस्लिम सोसायटी ने दिये 2.51 लाख रूपये

कश्मीर बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए मारवाड़ मुस्लिम सोसायटी ने दिये 2.51 लाख रूपये

September 17, 2014

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुस्लिम समाज की सराहनीय पहल
कश्मीर बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए मारवाड़ मुस्लिम सोसायटी ने दिये 2.51 लाख रूपये

राष्ट्रीय आपदा कश्मीर बाढ़ में मारे गये लोगों के परिवारजनों एवं घायल बाढ पीडि़तों की मदद के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर, बुधवार को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर ने सराहनीय पहल करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी को नकद 2.51 लाख रूपये सौंपे।

सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि कश्मीर भारत का मुकुट हैं जो आज घायल अवस्था में हैं हम सब देशवासियों को जन्नत कहे जाने वाले इस कश्मीर को, मदद के हाथों से पुनः सुसज्ज्ति करना है। आईये आगे बढ़कर, सभी मिलकर, कश्मीर के लोगों के पुनर्वास में मदद करें।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व न्यासी कमलेश पुरोहित ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व न्यासी शशी प्रजापत, पूर्व जिला सचिव आमीर मोहम्मद पठान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र लोढा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीक बुन्दू, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल सत्तार कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष तय्यब अंसारी, प्रदेश मंत्री बिलाल खान, जोधपुर जिला अध्यक्ष अब्दुल नईम सिलावट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद युसूफ चौधरी, मोहम्मद हुसैन छिपा, अब्दुल मुक्दीर खताई, रशीद अब्बासी, जोयेब हुसैन एवं शहर के भाजपा सदस्यों, बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने इस पहल को सम्म्मानजनक बताया।

इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज, उपाध्यक्ष नज़ीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक खां, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, फजलुर्रहमान, मोहम्मद अली चुंदड़ीगर, हनीफ लोहानी, मोहम्मद इस्माईल, रऊफ अंसारी, निसार खिलजी, फिरोज काजी, खालिद कुरैशी, ज़की अहमद, जाकिर, शमसुद्दीन चुंदड़ीगर सहित समस्त सोसायटी सदस्यों ने राष्ट्रिय आपदाओं में भविष्य में इसी तरह निरन्तर सहायता करने का भरोसा जताया।