Home > Latest News / पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, हिन्दी सप्ताह का समापन

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, हिन्दी सप्ताह का समापन

September 22, 2014

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, हिन्दी सप्ताह का समापन
नाटक से दिया शिक्षा प्रसार एवं सामाजिक समानता का संदेश

 

कमला नेहरू नगर स्थित, फिरोज खान मेमोरिययल गर्ल्स सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल में चल रहे हिन्दी सप्ताह का समापन, पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया।
प्रधानाध्यापिका शमीम शेख ने बताया कि समापन में सप्ताह भर चले हिन्दी निबन्ध, वाद-विवाद, आशुभाषण, कविता पाठ, पोस्टर व हिन्दी के उत्थान एवं प्रचार-प्रसार सम्बन्धित कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर छात्राओं ने बालिका शिक्षा, बुद्धिमता, लिंग भेद, कंजूस, नशा-मुक्ति एवं अतिथि सत्कार के विषय पर रोचक नाटकों की बेहतरीन प्रस्तुति से शिक्षा प्रसार व सामजिक समानता का संदेश दिया गया। समापन समारोह में संस्थान के एकेड़मिक ऑफिसर बाबू खान शेख, स्कूल प्रभारी फकीर मोहम्मद, प्रधानाचार्या शमीम शेख, उपप्रधानाचार्य नूर बानो, स्कूल गाइडर अरूणा सोलंकी, इन्द पंवारू, फरूख तस्कीन, नसीम नईम, दिलशाद, मुन्नी, नफीसा, सायदा, इशरत, नसीम, कविता, रूबी, रईस, सुदेष, नईम, समीर, शराफत, अबुबक़र, फराह, समरीन, शहबाज, लुबना, शबाना सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद भाषण बी.के. शेख ने दिया। संचालन इंदू पंवार ने किया।