Home > Latest News / मौलाना आज़ाद स्कूल के दो विद्यार्थी राष्ट्रपति स्काउट अवार्ड के लिए चयनित

मौलाना आज़ाद स्कूल के दो विद्यार्थी राष्ट्रपति स्काउट अवार्ड के लिए चयनित

September 24, 2014

मौलाना आज़ाद स्कूल के दो विद्यार्थी राष्ट्रपति स्काउट अवार्ड के लिए चयनित

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आजाद सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल से पहली बार राष्ट्रपति स्काउट अवार्ड के लिए विद्यालय के दो स्काउट विद्यार्थी बारहवीं विज्ञान के अमीर बक्श अंसारी व बारहवी कला वर्ग के मुराद खान का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ हैं।

स्काउट मास्टर महेन्द्र सैन के मार्गदर्शन में पांच वर्षीय इस अवार्ड को प्राप्त करनें में छात्रो ने पूरी मेहनत से जयपुर शिविर व कोटा में हुए राष्ट्रपति अभिशंषा शिविर में प्रमुख रूप से कुक, सिविल डिफेन्स,सिटीजन, साक्षरता, पर्यावरण विज्ञान, केम्पर, पब्लिक हेल्दीमेन, फॉरेस्टर, रूरल वर्कर, एम्बूलेंस मैन, हाइकर, पायनियरिंग, मेप रीडिंग, यूनिफार्म, लॉ एण्ड प्रामिज, सेल्यूट, मोटो, लेफ्ट हेंड़ शेक, प्रेयर, फ्लेग सांग, सर्विस प्रोजेक्ट, कम्यूनिटी डेवलपमेन्ट, बैज प्रशिक्षक, खेल लीडर सहित कुल 27 दक्षता बैजों को हासिल करने में सफल हुए।

इस अवसर पर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य फजलुर्रहमान, फिरोज अहमद काजी, इकरामुद्दीन अब्बासी, एकेडमिक ऑफिसर बाबू खान शेख, स्कूल प्रिन्सीपल इंन्तिखाब आलम, चिन्यम जोशी ने विद्यार्थियों की हौंसलाअफजाई की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इसी तरह स्काउट गतिविधियों एवं अन्य क्षेत्रो में मेहनत कर, स्कूल व मुल्क का नाम रोशन करने को कहा।