रजिस्टर्ड फॉर्मासिस्ट से ही लें दवाईयाँ
विश्व फॉर्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फॉर्मेसी विद्यार्थियों ने की अपील
विश्व फॉर्मासिस्ट दिवस के अवसर पर गुरूवार को मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी, जोधपुर के विद्यार्थियों ने फॉर्मेसी से जुड़ी बुनियादी नियमों की तख्तियां हाथों में थामकर, आमजन से ये अपील की, कि वें रजिस्टर्ड़ फॉर्मासिस्ट से ही दवाइयाँ खरीदें तथा रजिस्टर्ड फॉर्मासिस्टों से कहा कि वे अपना फॉर्मेसी लाइसेंस किसी को भी किराये पर नहीं दें।
इस अवसर पर प्राचार्य आशीष चौधरी ने कहा कि यदि मेडिकल दुकान में रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट नहीं हैं तो लोग उन दुकानों का बहिष्कार करें। डी. फार्मा. के छात्र-छात्राओं ने ये संकल्प लिया किं फॉर्मासिस्ट कानून के प्रति जागरूकता फैलायेगें ताकि नकली दवाईयों से असमय हुई मौतों को कम किया जा सकें। संकल्प कार्यक्रम में संस्था के महासचिव मोहम्मद अतीक, फॉर्मेसी प्राचार्य आशीष चौधरी, संस्था सदस्य रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, निसार खिलजी, फारूख अहमद, व्याख्याता भरत कुमार, मोहम्मद वकास, अब्दुल आलिम उस्ता, इरफान कमाल, मोहम्मद नौशाद खान एवं समस्त फॉर्मेसी विद्यार्थी उपस्थित थे।