जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत के लिए आयोजित बैठक में
मुस्लिम समाज ने दिये 17 लाख रूपये
जम्मू-कश्मीर में शताब्दी की भीषणतम बाढ़ में मारे गये हज़ारों लोगों के परिजनों एवं पीडि़त लोगों की मदद के लिए कमला नेहरू नगर स्थित मुस्लिम स्कूल प्रांगण में डीसीबी बैंक जोधपुर एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की संयुक्त तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई।
गुरूवार देर रात हुई इस बैठक में जोधपुर के मुस्लिम समाज के अबरार चुंदडीगर व अब्दुल वहीद ने अपने-अपने इलाकों सहित समस्त जोधपुर से इकट्ठे किये गये 17 लाख रूपये को पीडि़त परिवारों तक पंहुचाने के लिए कई सुझाव पेश किये।
बेंक मैनेजर हितेश शाहा ने कहा कि बैठक में जम्मू-कश्मीर में प्रभावितों को मदद पहंचाने के लिए वहां कार्यरत गैर सरकारी संगठनों के सहयोग लेने का निश्चय किया गया। इससे वास्तविक जरूरतमंद को सोसायटी तथा बैंक की ओर से भेजी जाने वाली मदद समय पर पहुँच सकेगी। सोसायटी महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि सर्दी का मौसम शीघ्र आने वाला हैं एवं इदुल-अजहा का त्यौहार नज़दीक हैं हमें अपने खर्च कम करके इन लोगों के लिए जरूरत सम्बन्धी व्यवस्थाएं करनी चाहिए। अंत में ऐसी प्राकृतिक आपदाएं दोबारा कहीं पर न आए इसके लिए दुआ की गई। बैठक में शौकत अंसारी, शब्बीर अहमद खिलजी, अब्दुल अजीज, बरकत खां मेहर, शफी मोहम्मद, सुनील मनवानी, आयुष ओझा, राजीव, प्रकाश पुरोहित, फिरोज काजी, रऊफ अंसारी, खालिद करैशी, निसार अहमद खिलजी, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद रफीक बुन्दू, इन्तिखाब आलम सहित मुस्लिम समाज एवं शहर के प्रबुद्धजनों ने शिर्कत की।