Home > Latest News / वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में उर्त्तीण परीक्षार्थियों को किया सम्मानित

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में उर्त्तीण परीक्षार्थियों को किया सम्मानित

September 26, 2014

आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में उर्त्तीण परीक्षार्थियों को किया सम्मानित

मौलाना आज़ाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में शुक्रवार को सत्र 2011-12 एवं 2012-13 के 18 प्रशिक्षणार्थियों को राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. शोभा गुप्ता ने कहा कि इनका चयन संस्थान के लिए का गौरव की बात हैं भविष्य में इससे अधिक प्रशिक्षणार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करेगें।

इस अवसर पर संस्थानके महासचिव मोहम्मद अतीक, रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, व्याख्याता राम प्रकाश जाखड़ एवं छात्राध्यापक मुकेश शर्मा ने उद्बोधन दिया। डॉ.सपना सिंह राठौड़, माधुरी दत्ता, अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी, सलीम अहमद ने विद्यार्थियों की हौंसलाअफजाई की। समारोह में समस्त व्याख्यातागण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। धन्यवाद डॉ. शोभा गुप्ता एवं संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर ने किया।