Home > Latest News / सामान्य ज्ञान मे बुद्धिमता

सामान्य ज्ञान मे बुद्धिमता

September 27, 2014

सामान्य ज्ञान मे बद्धिमता और
मेहन्दी प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय जोधपुर के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान एवं मेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सामान्य ज्ञान में राजस्थान भाषा, संस्कृति, साहित्य, देश के समसामयिक मुद्दों एवं अन्यर्राष्ट्रीय स्तर की घटनााओं के सन्दर्भ में प्रशन पूछे गये। जिनका 156 विद्यार्थियों ने ओएमआर सीट के माध्यम से उत्तर दिया। मेहन्दी प्रतियोगिता में 46 छात्राओं ने अरेबिक, राजस्थानी, दुल्हन, मारवाड़ी, गुजराती एवं विभिन्न डि़जायनों की खूबसूरत एवं क्रियेटिव मेहन्दी बनाई। किसी ने
डांडिया खेलती महिला तो किसी ने नारी शिक्षा का संदेश देती महिला को मेहंदी से उकेरा। मेहंदी में प्रथम स्थान पर बी.ए. प्रथम वर्ष की पिंकी, द्वितीय सोनिया एवं तृतीय तसलीम खान रही।
प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. अब्दुल्लाह खालिद, डॉ. सीमा परवीन खान, अंजली सोनी, नीलम जोशी रही। निर्णायक डॉ. साबरा कुरैशी व डॉ. प्रतिभा कोचर थी। रजिस्ट्रार ओ.पी.बोहरा तथा समन्वयक सलीम अहमद नेे विशेष अतिथि के रूप में छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए उत्साहवर्धन किया। विजेता प्रतिभागियों को को वार्षिकोत्सव समारोह पर पुरस्कृत किया जायेगा।