Home > Latest News / पंजाबी लोकनृत्य एवं डेड़ीकेट गीतों से दी विदाई

पंजाबी लोकनृत्य एवं डेड़ीकेट गीतों से दी विदाई

September 29, 2014

पंजाबी लोकनृत्य एवं डेड़ीकेट गीतों से दी विदाई
बी.एस.टी.सी. विद्यालय के फेयरवेल फंक्षन में जूनियर्स ने दी सीनियर्स को विदाई

पंजाबी वेशभूषा में सजधजकर, पंजाबी लोकनृत्य, डेडीकेट गीतों एवं पुरानी यादभरी बातों से जूनियर ने सीनियर को विदाई दी। मौैका था, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद बीएसटीसी विद्यालय में आयोजित बीएसटीसी सत्र 2011-2013 के विद्यार्थियों के फेयरवेल समारोह का।

समारोह में संस्थान के महासचिव मोहम्मद अतीक, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, उपाध्यक्ष नज़ीर खां, मास्टर निजामुद्दीन, इस्हाक अहमद, ओपी बोहरा, डॉ. शोभा गुप्ता, माधुरी दत्ता, प्रिन्सीपल जेबा नाज, फरहा मेहर एवं समस्त अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की हौंसलाअफजाई करते हुए इमानदार शिक्षक बनने को कहा। अतिथियों ने फुल ऐटेन्डेस में रेखा, ऑबिडियेन्ट स्टूडेन्ट में विक्रम, बेस्ट मॉडल मेकिंग में अफसाना, एकेडमिक में सोनल, एक्टिव स्टूडेंट में सुनील, बेस्ट स्टूडेन्ट दीपा राम सहित विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में प्रथम स्थान पर रहे प्रशिक्षणार्थियों को मोमेन्टो व डॉक्यूमेंट फाईल देकर सम्मानित किया गया। पूर्व में तिलावत ए कुरान रोशन खान ने किया। कविता बाबूलाल ने व भाषण आशाराम ने दिया। संचालन जब्बरसिंह व पूजनता ने किया। धन्यवाद प्रिन्सीपल जेबा नाज दिया। समारोह में फरहा मेहर, मोहम्मद आरिफ, सुमन राठौड़, पूजा गोस्वामी, स्वाति छगांणी मोहम्मद आसिफ, जमीला मोदी सहित समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। अन्त मंे जूनियर्स ने सीनियर्स को यादगार तोहफें भी भेंट किये।