पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज करेगें
एक करोड़ पिचयासी लाख से बने
अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के भवन का उद्घाटन
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी, कमला नेहरू नगर, जोधपुर में जोधपुर नगर निगम की ओर से एक करोड़ पिचयासी लाख रूपये की लागत से नव निर्मित “अल्पसंख्यक बालिक छात्रावास” के भवन का उद्घाटन गुरूवार 02 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों किया जायेगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयन्ति के अवसर पर आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता नगर, निगम, महापौर रामेश्वर दाधीच करेगें एवं विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड़ आईपीएस व राजस्थान बोर्ड़ ऑफ मुस्लिम वक़्फस के चैयरमेन लियाकत अली खां व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सईद अंसारी होंगे। इस कार्यक्रम में पाषर्द फरजाना चौहान, पार्षद शुभलक्ष्मी पुरोहित, पार्षद सुरेन्द्र कंवर, पार्षद शमीम गौरी, शहर एवं प्रदेश भर से आये राजनीतिक, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद् व समाजसेवी सहित कई लोग शिर्कत करेंगे।