Home > Latest News / जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडि़तों में नकद बांटे गये 18 लाख रूपयें

जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडि़तों में नकद बांटे गये 18 लाख रूपयें

October 03, 2014

जोधपुरवासियों की ओर से
जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडि़तों में नकद बांटे गये 18 लाख रूपयें

जम्मू-कश्मीर में शताब्दी की भीषणतम बाढ़ में मारे गये हज़ारों लोगों के परिजनों एवं पीडि़त लोगों की मदद की कड़ी में जोधपुर वासियों ने नई पहल करते हुए अपने एक प्रतिनिधमंडल के जरिये 18 लाख रूपयें नकद बंटवायें। प्रतिनिधमंडल के अबरार चुंदडीगर, अब्दुर्रहमान खिलजी व निसार खिलजी ने बताया कि समस्त जोधपुर के मुसलमानों की ओर से विभिन्न मोहल्लों एवं सेवाभावी लोगों से इकट्ठे किये गये अट्ठारह लाख रूपयों को सैकड़ो परिवारों में उनके नुकसान की स्थिति के अनुसार, पांच एवं दस हजार रूपये की नकद सहायता के रूप में अलग-अलग प्रदान किये गये।

उन्होंने कहा कि अस्सी प्रतिशत से ज्यादा जम्मू-कश्मीर नुकसान की चपेट में आया है हम सभी देशवासियों को मिलकर, इनकी हर सभंव मदद करनी चाहिए और दुआ करनी चाहिए कि कोई और राज्य उत्तराखण्ड व कश्मीर न बनें। प्रतिनिधिमंड़ल में अबरार चुंदड़ीगर, अब्दुर्रहमान खिलजी, निसार अहमद खिलजी, अब्दुल वहीद बैलिम, शहज़ाद मांगलिया, मुजफ्फर, मुस्तकिम, सद्दीक, नदीम सहित कई सदस्य मौजूद थे।