Home > Latest News / मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी एक आदर्श संस्थान - पायलट

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी एक आदर्श संस्थान - पायलट

October 15, 2014

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी एक आदर्श संस्थान - पायलट
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने किया
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड़ वेलफेयर सोसायटी का अवलोकन

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड़ वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के पहली बार पधारने पर पायलट का दिली इस्तकबाल (भव्य स्वागत) किया गया। पायलट ने सोसायटी द्वारा संचालित किये जा रहे स्कूल, मदरसा, बीएड़, बीएसटीसी, नर्सिंग, फॉर्मेसी कॉलेज, आईटीआई, अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास सहित समस्त शैक्षिक एवं कल्याणारी संस्थाओं का अवलोकन किया एवं उनके बारे में समस्त जानकारी ली।

सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि सचिन पायलट ने संस्थान के शैक्षिक प्रगति की सराहना करते हुए इसे निरन्तर सहयोग देने का भरोसा जताया। इस अवसर पर पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पार्षद शहाबुद्दीन, सोसायटी के शब्बीर अहमद खिलजी, हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, फजलुर्रहमान, नजीर खां, मोहम्मद शहजाद, फिरोज अहमद काजी, खालिद कुरैशी, मोहम्मद साबिर, इकरामुद्दीन अब्बासी, ओपी बोहरा, राजि़क वदूद, प्रतिभा कोचर, जितेन्द्र खत्री, मनीष माथुर, सलीम अहमद, इंतखाब आलम, मोहम्मद शफी सहित समस्त सदस्य, कर्मचारी एवं समस्त संस्थानों के विद्यार्थी उपस्थित थे। पूर्व में स्काउट-गाइड ने सचिन पायलट को सलामी दी। अन्त में पायलट ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर, उनके विचार जानें तथा कड़ी मेहनत करने कर लक्ष्य हासिल करने को कहा।