Home > Latest News / इण्डिया इस्लामिक कल्चरल सेन्टर के अध्यक्ष ने किया

इण्डिया इस्लामिक कल्चरल सेन्टर के अध्यक्ष ने किया

November 04, 2014

इण्डिया इस्लामिक कल्चरल सेन्टर के अध्यक्ष ने किया
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का दौरा

इण्डिया इस्लामिक कल्चरल सेन्टर नई दिल्ली के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का दौरा किया।

कुरैशी का मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में गुलपोशी से सोसायटी सदस्यों ने स्वागत किया। सोसायटी महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि कुरैशी ने यूनिवर्सिटी की विभिन्न संकायों, शीघ्र शुरू होने वाले पत्रकारिता, जनसंचार व इस्लामियात के नये कोर्सो के बारे में जानकारी ली तथा सोसायटी के अधीन चलने वाले शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्थाओं का अवलोकन करते हुए गर्ल्स स्कूल, बीएसटीसी, बीएड, नर्सिंग, फॉर्मेसी, आईटीआई आदि का दौरा किया। साथ ही बुझावड़ गांव स्थित मौलाना आाजद यूनिवर्सिटी के निर्माणधीन नये कैम्पस का भी जायजा लिया।

कुरैशी ने संस्थान के कार्यो की सराहना करते हुए, हर सम्भव मदद करने का भरोसा जताया। इस अवसर पर अलीगढ़ के एम.ए.सिद्दीकी, उबेदुररहमान, आर.ए.चौधरी, मारवाड़़ शरिआ कॉआपरेटिव क्रेडि़ट एण्ड सेविंग सोसायटी लिमिटेड के चेयरमैन शौकत अंसारी, निदेशक शब्बीर अहमद खिलजी, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लााह कुरैशी, यूनिवर्सिटी अध्यक्ष डॉ. गुलाम रब्बानी, फजलुर्रहमान, रजिस्ट्रार ओ.पी.बोहरा, जकी अहमद, पूर्व उपमहापौर न्याज मोहम्मद, अल्लाहनूर कुरैशी, रऊफ अंसारी, खालिद कुरैशी, फिरोज अहमद काजी, सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।