मौलाना आज़ाद की स्मृति में
डिबेट एवं क्विज कॉम्पिटिशन सम्पन्न
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आज़़ाद भारत के प्रथम केन्द्रीय शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की स्मृति में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी में पहले दिन रविवार को डिबेट एवं क्विज कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता में मौलाना आाजाद बीएड कॉलेज़, मौलाना आाजाद महिला बीएड कॉलेज मौलाना आजाद बीएसटीसी स्कूल, फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स स्कूल, मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल, माई खदिज़ा इन्सटिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज एवं मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। पक्ष में बोलते हुए विद्यार्थियों ने मौलाना आजाद के बचपन, शिक्षा, पत्रकारिता, राजनीति, उनका आज़ादी में योगदान और मौलाना आजाद एक अदृश्य नायक विषय पर अपने विचार रखें। विपक्ष में बोलते हुए विद्यार्थियों ने उन्हें एक दृश्य नायक बताते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस उनकी याद में मनाया जाता हैं एवं माड़र्न एज्यूकेशन सिस्टम उन्हीं की देन है।
कार्यक्रम संयोजक एवं यूनिवसिर्टी डिप्टी रजिस्ट्रार राजि़क वदूद ने बताया कि 126वें जन्मोत्सव एवं मौलाना आज़ाद डे के अन्तर्गत आयोजित क्विज व डिबेट में 6 चरणों को पार करके 2 टीमों का फाइनल राउन्ड एवं मौलाना आजाद पोस्टर प्रतियोगिता सोमवार को मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित की जायेगी।